फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Various organizations have come out in opposition to the shifting of the medical college facility.

Tehri News: मेडिकल कॉलेज फिपल्टी ले जाने के विरोध में उतरे विभिन्न संगठन

Fri, 31 Jul 2026 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 31 Jul 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Various organizations have come out in opposition to the shifting of the medical college facility.
नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग के समर्थन में बंद रहा नई टिहरी बाजार। संवाद
डाइजर से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, प्रदर्शन करने बाद दिया धरना
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में ही मेडिकल कॉलेज निर्माण की उठाई मांग, सीएम, पीएम को भेजा ज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी के भागीरथी पुरम से सटे इणिया में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को नरेंद्रनगर के फिपल्टी ले जाने के विरोध में विभिन्न संगठनों ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि विरोध के बाद भी मेडिकल कॉलेज को अन्यत्र ले जाया गया तो उग्र आंदोलन होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजा।
टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक और छात्र संगठनों के साथ क्षेत्र जनता ने सुमन पार्क से डाइजर होते हुए कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ़ राकेश भूषण गोदियाल ने कहा कि इणिया में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को लेकर दो-दो मुख्यमंत्री ने घोषणा कर चुके हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल उसे अन्यत्र ले जाकर जनता की उपेक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि सरकार टिहरी और नरेंद्रनगर विधानसभा की जनता को आपस में लड़ाने का काम रही है। बेहतर होता कि सरकार दोनों जगहों के लिए मेडिकल कॉलेज स्वीकृत करवाती। डॉ़ प्रीति पोखरियाल ने कहा कि टिहरी की जनता ने टिहरी बांध के कारण बहुत कुछ खोया है। सुविधाओं के अभाव में लोग नई टिहरी से पलायन कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज का निर्माण जिला मुख्यालय में ही होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के नाम भाजपा विधायक और स्वास्थ्य मंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं। सरकार प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का शासनादेश जारी कर जिला मुख्यालय में निर्माण कार्य शुरू करें। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुशील बहुगुणा ने सीएम से जिला चिकित्सालय बौराड़ी के आसपास पास मेडिकल की स्थापना की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों में संघर्ष समिति के सह संयोजक भगवान सिंह रावत, सुंदरलाल उनियाल, महिपाल नेगी, शिवराज सजवाण, मान सिंह रौतेला, संदीप रावत, दर्शनी रावत, गंगाभक्त नेगी, देवेंद्र नौडियाल, कुलदीप पंवार, दिव्यांशु रावत, सीपी डबराल शामिल थे।


नई टिहरी और बौराड़ी बाजार रहे बंद
प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को अन्यत्र ले जाने के विरोध तथा पूर्व से प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक नई टिहरी और बौराड़ी बाजार पूरी तरह से बंद रहे हैं। दोपहर बाद मेडिकल, दूध, सब्जी, चाय आदि की दुकानें खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अन्य प्रतिष्ठान दिनभर बंद रहे।


किन्नर समाज के लोगों ने भी आंदोलन दिया समर्थन
जिला मुख्यालय में रह रहे किन्नर समाज के लोगों ने रैली में प्रतिभाग कर अपना समर्थन दिया। किन्नर नेहा रावत, अनुज शर्मा, कंगना, सरिता, सपना, भूरिया शर्मा ने कहा कि वह भी चाहते हैं, कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण जिला मुख्यालय के आसपास हो। ताकि टिहरी के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा की सुविधा मिले।

नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग के समर्थन में बंद रहा नई टिहरी बाजार। संवाद

नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग के समर्थन में बंद रहा नई टिहरी बाजार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed