फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congress members burn effigy of Union Education Minister Dharmendra Pradhan

Tehri News: कांग्रेसियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाया

Fri, 24 Jul 2026 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 24 Jul 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Congress members burn effigy of Union Education Minister Dharmendra Pradhan
थत्यूड़(टिहरी)। पेपर लीक के विरोध में दिल्ली में आंदोलन कर रहे छात्रों पर की गई लाठीचार्ज और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ अभद्रता करने के विरोध में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकाल प्रदर्शन किया। गुस्साए कांग्रेसियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की। जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने नीट पेपर लीक के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज करने और कांग्रेस नेता के साथ अभद्रता करने की निंदा की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेसियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वहां पर हुई सभा में मसूरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने दिल्ली में छात्रों के ऊपर लाठी चार्ज करके बेरोजगार नौजवानों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया है। देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और शिक्षा मंत्री को देश के नौजवान बेरोजगार छात्रों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को शीघ्र इस्तीफा देना चाहिए। पुतला दहन करने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम प्रकाश चमोली, युवा कांग्रेस जिला महामंत्री दिनेश रावत, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित बढ़ियारी, महिपाल सिंह रावत, विजय सिंह गुसाईं, गुरदयाल सिंह रागड़, सुमन भारती, शैलेंद्र लेखवार, अभिषेक बढ़ियारी, अरुण नौटियाल, प्रवींद पंवार, जयपाल पडियार और धर्मदास आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed