सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Cooperative fair begins in Bangachali, audience dances to folk songs

Tehri News: बंगाचली में सहकारिता मेला शुरू, लोकगीतों पर झूमे दर्शक

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 20 Feb 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Cooperative fair begins in Bangachali, audience dances to folk songs
विज्ञापन
सहकारिता को आत्मनिर्भरता की ताकत बनाएं : उपाध्याय
Trending Videos

नई टिहरी। सहकारिता विभाग की पहल पर बादशाहीथौल बंगाचली में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में सात दिवसीय सहकारिता मेला शुरू हो गया। मेले में विभिन्न विभागों की ओर से स्याल लगाए गए हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। मेेले के पहले दिन छात्र-छात्राओं और लोक गायक मंगलेश डंगवाल की टीम ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि विधायक किशोर उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल, नगर पालिका अध्यक्ष शोभनी धनोला ने मेले का शुभारंभ किया। विधायक उपाध्याय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का सहकारिता पर विशेष फोकस है। उन्होंने फूड प्रोसेसिंग, पैकजिंग और मार्केटिग को सहकारिता से जोड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल, डीसीबी के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चंद्र रमोला ने कहा कि सरकार पैक्स समितियों को मजबूत कर उन्हें बहुउद्देशीय बना रही है। टिहरी जिला सहकारी बैंक प्रदेश में सर्वाधिक लाभ कमाने वाला बैंक बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक निबंधक रविंद्री मंद्रवाल, डीसीबी के महाप्रंधक राहुल गैरोला ने मेला आयोजन और कार्यों की जानकारी दी। बताया कि मेला में किसानों को चेक वितरण के साथ ही किसानों के हित में संचालित योजनाओं को लेकर गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत,डीडीओ मो. असलम, दुग्ध संघ अध्यक्ष सुशील रावत, डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम नौटियाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed