{"_id":"69db9df8c14955cdab091eb5","slug":"students-reminisced-about-old-times-at-the-conference-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-118356-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सम्मेलन में छात्रों ने किया पुराने दिनों को याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सम्मेलन में छात्रों ने किया पुराने दिनों को याद
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 12 Apr 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। पीएमश्री अटल उत्कृष्ट शहीद नागेंद्र दत्त सकलानी राजकीय इंटर कॉलेज पुजार गांव सत्यों (सकलाना) में पुरातन छात्र-छात्राओं का सम्मेलन आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि पालिका मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए कहा कि समय के साथ शिक्षा के स्वरूप और स्तर में काफी बदलाव आया है। प्रधानाचार्य अनिल बिष्ट ने पुरातन छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। शिक्षक मान सिंह लिंगवाल ने विद्यालय के इतिहास और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 1972 में स्थापित इस विद्यालय से कई छात्र-छात्राएं आज विभिन्न राजकीय सेवाओं में योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इसी विद्यालय से एनसीईआरटी के निदेशक डॉ. दिनेश सकलानी जैसे प्रतिभाशाली छात्र भी निकले हैं। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य गंभीर सिंह नेगी, ग्राम प्रधान सुमति नेगी, ओंकार सिंह नकोटी, अरविंद सकलानी, राकेश उनियाल, कुंदन नेगी, भरत नेगी, ऋषि सेमवाल, बलवीर नकोटी, अतुल रमोला, बबीता ऐठानी, हिमानी रमोला, दक्ष प्रजापति आदि मौजूद रहे। संचालन कमलेश सकलानी ने किया। संवाद
Trending Videos