सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The residents of Tinwal village have banned alcohol at wedding ceremonies.

Tehri News: तिनवाल गांव के लोगों ने शादी-समारोह में शराब को किया प्रतिबंधित

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 12 Apr 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
The residents of Tinwal village have banned alcohol at wedding ceremonies.
विज्ञापन
शराब पिलाने वालों पर लगेगा 31 हजार का जुर्माना
Trending Videos


लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर के ग्राम पंचायत तिनवाल गांव में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान कृपाल सिंह राणा की अध्यक्षता में बैठक कर गांव में शादी-समारोह और मांगलिक कार्यक्रमों शराब को प्रतिबंधित किया है। कहा कि उल्लंघन करने वालों पर 31 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। तिनवाल गांव के ग्राम प्रधान राणा ने बताया कि ग्रामीणों की सहमति के बाद मांगलिक कार्यक्रमों में शराब को प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर नशा मुक्ति संघर्ष समिति का गठन भी किया गया है। समिति में मंजू देवी को अध्यक्ष, देवा देवी उपाध्यक्ष, रजनी देवी कोषाध्यक्ष, विनिता देवी को सचिव बनाया गया है। कई लोगों समिति का सदस्य बनाया गया है।
इसके बाद गांव का कोई व्यक्ति जबरन मांगलिक कार्य में गांव में शराब पिलाता है, तो उनका सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा। कहा कि कोई व्यक्ति गांव में शराब पीकर गाली-गलोज करता है, तो नशा मुक्ति समिति कार्रवाई करेंगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवी सिंह पंवार ने कहा कि शराब के कारण परिवार और समाज में लड़ाई-झगड़े बढ़ रहे हैं जिसका सीधा असर बच्चों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर दरबार सिंह राणा, यशपाल राणा, लेखपाल सिंह राणा, कीर्ति सिंह राणा, विजय पाल राणा, किशन सिंह, प्यार सिंह चौहान, शिवराज राणा, बेताल सिंह राणा, मदन सिंह, नत्था सिंह, विशन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed