{"_id":"69db9d0b2df4507bf80d3e24","slug":"water-crisis-deepens-in-haleth-village-villagers-outraged-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-118358-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: हलेथ गांव में गहराया पानी का संकट, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: हलेथ गांव में गहराया पानी का संकट, ग्रामीणों में आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 12 Apr 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या समाधान की लगाई गुहार
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ओण पट्टी के ग्राम हलेथ में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। गांव में नियमित जलापूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। कई परिवारों के लिए दूर स्रोतों से पानी लाना मजबूरी बन गया है जिससे महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने जल संस्थान पर मानकों के अनुरूप कार्य न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विभाग की ओर से पेयजल योजनाओं का सही तरीके से संचालन नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। इसके बावजूद विभाग ग्रामीणों को भारी-भरकम बिल थमा रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या के संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। समस्या जस की तस बनी हुई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम प्रतापनगर अंकित राज को ज्ञापन सौंपकर पेयजल व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने की मांग की।
चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन पर उम्मेद सिंह, गजेंद्र रावत, कमल सिंह, मदन सिंह, बिक्रम सिंह, त्रेपन सिंह, जोत सिंह, धर्म सिंह, सुरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, दिनेश सिंह, उदय सिंह, चंद्र सिंह, नवीन रावत के हस्ताक्षर हैं।
ग्राम हलेथ में पानी की आपूर्ति हो रही है। बिल भुगतान को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। गांव के कुछ लोग बिल भुगतान भी कर रहे है। ग्राम प्रधान के साथ बैठक कर समस्या का समाधान किया जाएगा। पानी की आपूर्ति करने के लिए विभाग कर्मचारी तभी तैनात कर सकेगा है जब लोग बिल भुगतान करना शुरू करेंगे।
-प्रशांत भारद्वार, ईई जल संस्थान नई टिहरी
Trending Videos