{"_id":"6a0b097340aae582060309ec","slug":"dadur-village-has-also-joined-the-liquor-ban-campaign-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-118982-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: डडुर गांव भी शराबबंदी मुहिम में हुआ शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: डडुर गांव भी शराबबंदी मुहिम में हुआ शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 18 May 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियमों का उल्लंघन करने पर 11 हजार रुपये अर्थदंड लिया जाएगा
चंबा (टिहरी)। डडुर ग्राम पंचायत ने सामाजिक सुधार की दिशा में कदम उठाते हुए गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया है। पंचायत भवन में प्रधान सुधा उनियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि गांव में होने वाले शादी समारोह, जन्मदिन और अन्य किसी भी सामूहिक कार्यक्रमों में शराब प्रतिबंधित रहेगी।
डीजे का समय भी निर्धारित किया गया है। कोई व्यक्ति शराब पीकर गांव में हुड़दंग करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर 11 हजार रुपये का अर्थदंड लिया जाएगा।
बैठक में ग्राम समाज सुधार समिति का भी गठन किया गया है। प्रधान सुधा उनियाल को समिति का संरक्षक बनाया गया है जबकि रेखा नेगी को अध्यक्ष, मंजू रावत उपाध्यक्ष, सुशांत उनियाल सचिव, एकता रावत सहसचिव और प्रदीप उनियाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वार्ड सदस्य प्रदीप साधना, सुनीता रावत, ममता रावत, आरती डोटियाल, बलवंत डोटियाल, बीना रावत, सत्य सिंह डोटियाल को सदस्य बनाया गया है। राड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने बताया कि टिहरी क्षेत्र में 50 से अधिक गांव नशामुक्त गांव बनाने का संकल्प ले चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos