सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Teachers Staged a Roaring Rally

Tehri News: शिक्षकों ने निकाली हुंकार रैली

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 18 May 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
Teachers Staged a Roaring Rally
विज्ञापन
टीईटी की बाध्यता खत्म करने सहित 13 सूत्री मांगों के निराकरण पर अड़े

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर लगाई समाधान की गुहार

नई टिहरी। जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संगठन से जुड़े शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से मुक्त रखने सहित 13 सूत्री मांगों के निराकरण को लेकर सुमन पार्क से कलेक्ट्रेट तक हुंकार रैली निकाली। संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को समस्याओं का जल्द समाधान करने को लेकर ज्ञापन भेजा।

जिले के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत जूनियर हाईस्कूल शिक्षक सोमवार को नई टिहरी के सुमन पार्क में एकत्रित हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए ने शिक्षक ढाईजर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री जगवीर खरोला ने कहा कि शिक्षक लंबे समय 13 सूत्री मांगों के निराकरण की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने के विरोध में शिक्षकों को हुंकार रैली निकालनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष एसएस पंवार और महामंत्री उम्मेद नेगी ने कहा कि शिक्षकों को टीईटी से अवमुक्त करने, उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों का पृथक से संचालन करने, 17140 की वसूली पर रोक लगाने, ओपीएस की बहाली, गोल्डन कार्ड के तहत शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराने, सेवाकाल तक तीन पदोन्नति सहित 13 सूत्री मांगे शामिल हैं। बताया 29 मई और 8 जून को प्रदेश स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद भी मांगों को निराकरण नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

इस मौके पर संगठन के संरक्षक राकेश डोभाल, मनोहर चमोली, प्रकाशी सेमवाल, सुधा उनियाल, श्याम लाल आर्य, बिजेंद्र पंवार, किशोर सजवाण, मुनेंद्र राणा, जगमाेहन रावत, राकेश चमोली, विनोद भट्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed