सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers in Pangad, Naogaon, and Baliyan Kotai await drinking water.

Tehri News: पनगड़ नौगांव और बलियाण कोटाई के ग्रामीणों को पेयजल का इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 18 May 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
Villagers in Pangad, Naogaon, and Baliyan Kotai await drinking water.
विज्ञापन
जल जीवन मिशन का कार्य अधर में लटकने से बढ़ी ग्रामीणों की मुसीबतें




थत्यूड़ (टिहरी)। जौनुपर ब्लॉक के ग्राम पंचायत परोगी के पनगढ़ नौ गांव और बलियाण कोटाई तोक के परिवार जल जीवन मिशन से नहीं जुड़ पाए हैं। हंस फाउंडेशन ने योजना का कार्य अधूरा में छोड़ा दिया है जिससे ग्रामीणोें की परेशानी बढ़ गई है।



वर्ष 2023-24 में परोगी गांव के पनगढ़ नौ गांव और बलियाण कोटाई तोक को जल जीवन मिशन से जोड़ने का कार्य हंस फाउंडेशन को दिया गया था। फाउंडेशन ने जलघटी पेयजल स्रोत से करीब चार किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन और पेयजल टैंक का निर्माण करवाया लेकिन पेयजल टैंक से आगे घरों तक पेयजल लाइन नहीं बिछाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परोगी के पूर्व ग्राम प्रधान रमेश प्रसाद, वासुदेव लेखवार बताया गांव के दोनों तोक में करीब 20 परिवार रहते हैं लेकिन पेयजल व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को करीब आधा किमी दूर पेयजल स्रोत से पानी लाना पड़ता है। गर्मी के दिनों में स्रोत में पानी की कमी हो जाती है जिससे ग्रामीणों को दो से तीन किलोमीटर दूर अलगाड़ और क्यारी गाड से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ती है।
विज्ञापन
Trending Videos




ग्रामीणों की ओर से प्रशासन से जल जीवन मिशन योजना के आधा-अधूरे कार्य को पूरा करने की गुहार लगाई है। देखरेख के अभाव में टैंक तक भी पानी की विधिवत सप्लाई नहीं हो पाती है। दो वर्ष का समय बीतने के बाद भी ग्रामीणों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाया।



हंस फाउंडेशन की ओर से कई जगहों पर जल जीवन मिशन का अधूरा कार्य छोड़ दिया गया है। डीएम ने भी योजना के तहत आधे-अधूरे कार्यों की जानकारी के साथ प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए शासन से धन की मांग की जाएगी। पनगढ़ और कोटाई तोक का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया जाएगा। बजट मिलने के बाद योजना का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।

-केएन सेमवाल, अधिशासी अभियंता जल निगम चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed