{"_id":"6a0af116be9a07dad80afa8e","slug":"forests-in-the-lambgaon-range-blazed-throughout-the-night-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-118978-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: आग से रातभर धधकते रहे लंबगांव रेंज के जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: आग से रातभर धधकते रहे लंबगांव रेंज के जंगल
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 18 May 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संयारी-बौंसाडी तोक के जंगलों में भड़की आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
लंबगांव (टिहरी)। लंबगांव रेंज के जंगल में रविवार देर शाम अचानक भीषण आग भड़क उठी जिससे कई हेक्टेयर वन क्षेत्र आग की चपेट में आ गई जिसमें वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। वन विभाग की टीम रातभर आग बुझाने के प्रयास में जुटी रही।
सोमवार को दोपहर बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बीती शाम को संयारी, बाैंसाडी ताेक जंगलों में दाे अलग-अलग स्थानों पर अचानक आग भड़क गई। तेज हवा के साथ आग भी तेजी से फैलती गई चली गई। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि वन विभाग की टीम को आग पर काबू पाना मुश्किल हाे गया।
सूचना पर रेंजर साैरभ सिंह के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम आग बुझाने पहुंची। टीम देर रात तक आग बुझाने के प्रयासों में जुटी रही लेकिन विकराल रूप धारण कर चुकी आग पर नियंत्रण पाना मुश्किल हाे गया था। सोमवार तड़के से टीम पुनः आग बुझाने में जुट गई थी। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर ही आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
रेंजर सौरभ सिंह ने बताया कि दो स्थानों पर आग कैसे लगी इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वाहन से यात्रा करते समय जलती हुई माचिस की तिल्ली या बीड़ी-सिगरेट जंगलों की ओर न फेंकें। कूड़ा-कचरे को खुले स्थानों पर न जलाकर सुरक्षित स्थान पर जलाए।

Trending Videos