सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Decorations should also be carried out in the open market at Baurari.

Tehri News: बौराड़ी के ओपन मार्केट में भी हो साज-सज्जा का कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 28 Apr 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Decorations should also be carried out in the open market at Baurari.
विज्ञापन
नई टिहरी। ओपन मार्केट बौराड़ी के व्यापारियों ने एडीबी परियोजना के तहत बौराड़ी ओपन मार्केट की दुकानों की भी साज-सज्जा करवाने की व्यापार मंडल अध्यक्ष बौराड़ी और नगर पालिकाध्यक्ष से गुहार लगाई है।
Trending Videos

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा टिहरी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं व्यापारी अबरार अहमद ने कहा कि एडीबी परियोजना के तहत बौराड़ी के कवर्ड मार्केट और हवाघर के आसपास की दुकानों का मरम्मत और साज-सज्जा का कार्य किया जा रहा है लेकिन पास ही सटे ओपन मार्केट को छोड़ दिया गया है। ओपन मार्केट के व्यापारियों भी एडीबी परियोजना के तहत अपनी दुकानों के साज-सज्जा की मांग कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौराड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवराज सजवाण और नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत को अवगत करवाकर ओपन की दुकानों के बाहर एक जैसी फाइबर शीट लगाने की मांग उठाई है। मांग करने वालों में जसवंत रावत, धीरज पंवार, धनपाल तोपवाल, पंकज जैन, हाफिज खान, शेर सिंह, नसीम खान, बलवीर रावत, वशीम, मोहसिन आदि शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed