{"_id":"69da562adf258c0e6f030ce8","slug":"demand-to-remove-liquor-shop-from-baurari-highway-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-118336-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बौराड़ी हाईवे पर से शराब की दुकान हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बौराड़ी हाईवे पर से शराब की दुकान हटाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द दुकान न हटाने पर दी उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी
नई टिहरी। सामुदायिक मिलन केंद्र में आयोजित बैठक में स्थानीय लोगों ने बौराड़ी में चंबा-मसूरी हाईवे पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान जल्द हटाने की मांग की। जल्द ही दुकान को न हटाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार की पहल पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बौराड़ी में नगर क्षेत्र के बीचोंबीच शराब की दुकान होने से वहां पर बार-बार यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। राहगिरों को भी खासी परेशानी नी उठानी पड़ रही है। जनहित में दुकान को वहां से तत्काल शिफ्ट किया जाना चाहिए। कहा कि शराब की दुकान के कारण वहां अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। जिससे पैदल चलने वाले, स्कूली बच्चे, महिलाएं और आपातकालीन स्थिति में अस्पताल जाने वाले लोग तक प्रभावित हो रहे हैं।
संकरी सड़क, आसपास खड़ी गाड़ियां, फुटपाथ पर अतिक्रमण और बढ़ती भीड़ ने इस क्षेत्र को बेहद संवेदनशील बना दिया है। निर्णय लिया गया कि इस मामले में एक प्रतिनिधिमंडल डीएम को ज्ञापन देगा। बैठक में राज विद्या केंद्र के संयोजक भगवान चंद रमोला, होटल एसोसिएशन के ओमप्रकाश रतूड़ी, श्रीपाल चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला, शांति प्रसाद भट्ट मौजूद रहे।
Trending Videos