{"_id":"69da55c86dc3ada9c80a347d","slug":"local-residents-staged-a-protest-in-maroda-against-the-opening-of-a-liquor-shop-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-118351-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: मरोड़ा में शराब दुकान खुलने के विरोध में स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: मरोड़ा में शराब दुकान खुलने के विरोध में स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद डीएम के निर्देश बंद कराई गई दुकान
नई टिहरी। जौनपुर ब्लाॅक के सकलाना मरोड़ा पुल के समीप अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने के विरोध में स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया। दुकान को तत्काल बंद करने की मांग को लेकर लोगों ने मरोड़ा में प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए बाद में डीएम के निर्देश पर उक्त दुकान को बंद कर दिया।
सकलाना मरोड़ा पुल के समीप बीते दिन से एक अंग्रेजी दुकान का संचालन शुरू हुआ। शराब की दुकान खुलने की जानकारी मिलने पर शनिवार को स्थानीय लोग मरोड़ा में एकत्रित हुए। उन्होंने शराब की दुकान खुलने का जमकर विरोध किया। इस मामले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश उनियाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल डीएम नितिका खंडेलवाल ने मिला। क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने पर उन्होंने रोष जताते हुए इस जल्द बंद करने की मांग प्रमुखता से उठाई।
डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग के अधिकारी बाद में मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर लोगों से बातचीत कर बताया कि दुकान को तत्काल बंद किया जा रहा है। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सीता मनवाल, अनुसूया प्रसाद उनियाल, कुलदीप राणा,यशपाल कंडारी,अनार सिंह नकोटी आदि मौजूद रहे।
महिला मंगल दल ने नागणी बाजार में पकड़ी अवैध शराब
पकड़ी गई शराब की बोतलें की आग के हवाले
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। चंबा ब्लॉक के जड़धार गांव में महिला मंगल दल ने नागणी क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान वहां एक दुकान से शराब की कुछ बोतलें बरामद कर आग के हवाले कर दिया। महिलाओं ने कहा कि जो भी अपने होटल और दुकान में शराब की अवैध बिक्री कर रहा है वह इस गलत कृत्य को छोड़ दे। अन्यथा उसके खिलाफ पुलिस कार्यवाही की मांग की जाएगी।
महिला मंगल दल ने नागणी बाजार में स्थित कई दुकान और होटल में छापा मारा। इस दौरान एक दुकान में शराब की बोतलें मिलने पर महिलाओं ने वह बोतलें अपने कब्जे में लेकर आग के हवाले कर दिया। महिलाओं ने कहा कि जो लोग शराब की अवैध बिक्री करके सामाजिक माहौल को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ समय-समय पर छापामार अभियान चलाया जाएगा। बावजूद वह अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई जाएगी।
नागणी क्षेत्र में लंबे समय से शराब तस्करी का शिकायत मिलने पर महिला मंगल दल की महिलाएं शराबबंदी को लेकर सक्रिय हैं। वह गांव के प्रत्येक घर में जाकर लोगों को शराबबंदी के लिए जागरुक कर रही हैं। महिलाओं की एकजुटता से जड़धार गांव में सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब परोसने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
महिला मंगल दल की अध्यक्ष ममता देवी और पूर्व प्रधान रेखा देवी ने कहा कि शराबबंदी का जो अभियान है, वह नशा मुक्त ग्राम समाज के लिए है, और इस कार्य में पुरुषों को भी उनका सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर समाजसेवी विजय जड़धारी ने कहा कि गांव की महिलाएं शराब के बढ़ते प्रचलन को लेकर सबसे अधिक चिंतित हैं, इसलिए उन्होंने शराबबंदी का निर्णय लिया। इस अभियान में सहयोग के लिए हम सब उनके साथ खड़े हैं। अभियान में दल की सचिव पूनम थापा, कुंवारा देवी, बुद्धी देवी, चमनी देवी, आशा देवी, शांति देवी, अनु देवी, दीपा देवी, चंद्र सिंह, रविंद्र सिंह और धन सिंह आदि मौजूद थे।
Trending Videos