{"_id":"69da5480849830e71e0b748e","slug":"traders-locked-three-engineers-inside-the-office-for-an-hour-and-a-half-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-118347-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: व्यापारियों ने तीन इंजीनियरों को कार्यालय में डेढ़ घंटे तक रखा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: व्यापारियों ने तीन इंजीनियरों को कार्यालय में डेढ़ घंटे तक रखा बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीबी परियोजना के तहत हो रहे निर्माण कार्य में देरी पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा
कार्यालय में की तालाबंदी, इंजीनियरों पर लगाया अभद्रता का आरोप
नई टिहरी। एडीबी परियोजना के तहत बौराड़ी फर्नीचर बाजार रह रहे निर्माण कार्यों में लेटलतीफी पर व्यापारियों ने कड़ा आक्रोश जताया। उद्योग व्यापार मंडल बौराड़ी के पदाधिकारियों ने एडीबी प्रोजेक्ट आफिस पर तालाबंदी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एडीबी में कार्यरत तीन इंजीनियरों को उनके आफिस के कमरों में बंद कर दिया। व्यापारियों ने इंजीनियरों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।
बौराड़ी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि जब बाजार में निर्माण कार्य शुरू हो रहा था तब एडीबी के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि निर्माण कार्य 60 से 65 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा जिसके लिए उन्हें प्रतिदिन दो हजार का मुआवजा भी दिया गया है लेकिन 60 दिनों की यह समय अवधि भी पूरी हो चुकी है और निर्माण कार्य अब तक अधूरे पड़े हैं जिससे उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। अधिकारी अब उन्हें आगे के दिनों का मुआवजा देने से इन्कार कर रहे हैं।
आक्रोशित व्यापारी शनिवार को सुबह करीब 11 बजे बौराड़ी में एडीबी के कार्यालय पहुंचे और वहां उन्होंने कार्यालय के मुख्य चैनल गेट पर ताला जड़ दिया। उन्होंने कमरे के अंदर ही सिविल इंजीनियर कपिल कुमार, सहायक अभियंता अमित रूशिया, जेई रमन कुमार को बंद किया। इस दौरान व्यापारियों ने कार्यालय में जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।
बाद में एसडीएम सदर कमलेश मेहता मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को 13 अप्रैल को डीएम की मध्यस्थता में वार्ता कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर काफी देर बाद व्यापारी माने और दोपहर 12.30 बजे उन्होंने कार्यालय गेट का ताला खाेला। एसडीएम ने बताया कि अब व्यापारियों की सोमवार को एडीबी के उच्चाधिकारियों से डीएम की मध्यस्थता में वार्ता कराई जाएगी। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवराज सजवाण, सचिव संदीप रावत, अमरीश पाल, अंकित मित्तल, कोषाध्यक्ष असद अली मौजूद रहे।
Trending Videos