फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   DM and SSP Inspect Kanwar Mela Preparations

Tehri News: डीएम और एसएसपी ने कांवड मेला तैयारियाें का किया निरीक्षण

Fri, 24 Jul 2026 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 24 Jul 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
DM and SSP Inspect Kanwar Mela Preparations
यात्रा मार्ग को सुचारू रखने और पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था बनाने के निर्देश
विज्ञापन

आवागमन सुचारू रखने के लिए पुलों पर रुककर फोटो और वीडियो बनाने पर रोक
संवाद न्यू एजेंसी
नई टिहरी। ‎कांवड़ मेला सुरक्षित और सुव्यवस्थित संपन्न कराने के लिए डीएम नितिका खंडेलवाल और एसएसपी श्वेता चौबे ने मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्ग, पार्किंग स्थल और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मुनिकीरेती पालिका सभागार में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक व्यवस्थाओं पर चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए।

कांवड़ मेला 30 जुलाई से 10 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र में काफी बड़ी संख्या में कावंड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन और पुलिस कई दिनों से व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है। शुक्रवार को मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचीं डीएम और एसएसपी ने जानकी पुल, मुनिकीरेती, तपोवन क्षेत्र, रामझूला पुल और बजरंग सेतु सहित प्रमुख कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया। कांवड़ यात्रा के दौरान रामझूला पुल को अस्थायी रूप से बंद रखने को कहा गया। पुलिस और एसडीआरएफ की तैनाती, घाटों की सुरक्षा, शौचालय, पार्किंग और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए घाटों पर सुरक्षा चेन लगाने, गंगा के जलस्तर की निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए। कहा गया कि आवागमन सुचारु रखने के लिए पुलों पर रुककर फोटो और वीडियो नहीं बना सकेंगे। ढालवाला, चंद्रभागा और मुनिकीरेती में पार्किंग स्थलों पर पार्किंग रेट सूची लगाने, पथ प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी लगाने को कहा गया। यात्रा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था हर समय चाक-चौबंध रखने और यात्रा मार्गों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। ‎बैठक में मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, सीएमओ डॉ. राम प्रकाश और ऑटो-रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष राजेश लांबा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

जारी-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed