{"_id":"6a621c84c59bbe19080c7c38","slug":"formulate-a-plan-for-security-arrangements-and-crowd-control-at-the-kanwar-mela-ssp-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-120287-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मेले में सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण का प्लान बनाएं : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मेले में सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण का प्लान बनाएं : एसएसपी
Thu, 23 Jul 2026 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समीक्षा बैठक में दिवंगत पुलिस अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की
चंबा (टिहरी)। पुलिस लाइन में एसएसपी श्वेता चौबे ने अपराध गोष्ठी में पुलिस कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उप निरीक्षक के पद पर तैनात रहे विनोद कुमार शर्मा और देहरादून में तैनात रहे अभिसूचना निरीक्षक मनोज मनराल के असामयिक निधन पर मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
गोष्ठी में एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनते हुए त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले 36 पुलिस कर्मियों को इंप्लाई ऑफ द मंथ घोषित कर पुरस्कृत किया गया। अपराध की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करें।
अपराधों पर अंकुश लगाने, लंबित विवेचनाओं का निस्तारण शीघ्र करने पर जोर दिया गया। पुलिस को आगामी कांवड़ मेला 2026 को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थानों की निगरानी, पार्किंग व्यवस्था, डायवर्जन प्लान और श्रद्धालुओं के साथ विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
पुलिस को महिला सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते महिला और बालिकाओं से संबंधित अपराधों में निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक, भड़काऊ और आपत्तिजनक सामग्री पर निगरानी रखने को भी कहा गया है। बैठक में एएसपी दीपक सिंह, सीओ चंद्रमोहन सिंह, महेश चंद्र लखेड़ा, सुरेंद्र सिंह भंडारी और प्रतिसार निरीक्षक अमित कुमार और पीआरओ प्रवीन बर्त्वाल आदि मौजूद रहे।