फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Rains have caused the collapse of security walls at two schools in different areas.

Tehri News: बारिश से अलग-अलग क्षेत्रों में दो स्कूलों की सुरक्षा दीवारें टूटी

Thu, 23 Jul 2026 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 23 Jul 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Rains have caused the collapse of security walls at two schools in different areas.
जिले के 11 ग्रामीण संपर्क मोटर मार्ग पर बोल्डर और मलबा आने से यातायात बाधित
विज्ञापन

नई टिहरी। जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में अतिवृष्टि से पांच स्थानों पर नुकसान हुआ है। घनसाली के म्यूग्डी और नरेंद्रनगर के आमपाटा में दो आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गए। जाखणीधार के मठयाली में दो घरों के आंगन को नुकसान पहुंचा जबकि कीर्तिनगर ब्लॉक के पठवाड़ा में प्राथमिक विद्यालय की सुरक्षा दीवार और नैनबाग क्षेत्र के ऐंदी में प्राथमिक विद्यालय की सुरक्षा दीवार व मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा मलबा और बोल्डर गिरने से 11 मोटर मार्गों पर यातायात बाधित है।
घनसाली तहसील के म्यूग्डी गांव में अतिवृष्टि से चैत सिंह का आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया। नरेंद्रनगर के आमपाटा गांव निवासी फुलदेई पत्नी प्रेम सिंह के आवासीय भवन की छत और सीलिंग को नुकसान पहुंचा है। जाखणीधार तहसील के नंदगांव के मठयाली गांव निवासी कृष्णदत्त नौटियाल और भगतलाल के आवासीय भवनों के आंगन क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन

कीर्तिनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पठवाड़ा का आंगन की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं नैनबाग तहसील के बसाणगांव के ऐंदी गांव में प्राथमिक विद्यालय सेंद्री की सुरक्षा दीवार और मुख्य मार्ग को नुकसान पहुंचा है। अतिवृष्टि से जौनपुर विकासखंड की ऐंदी नहर बागवाना नामे तोक में और भिलंगना ब्लॉक की मुंडी नहर भगडेरा नामे तोक में क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 11 मोटर मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गए। मलबा गिरने से सेंदुल-कोंती वनगांव से किरेण पटुड़गांव मोटर मार्ग, खंबाखाल से बैलडोगी, कंडियाल गांव-महरगांव से रैला मार्ग, मरोड़ा-बनाली, कुंड मोटर मार्ग, गोजमेर मार्ग, जयकोट-पाली-भाली-खांड, नजा तमियार , दुगड्डा-कोटी-झिझानीसैंण-जखेड़, नैखरी-कोटाखाल मोटर मार्ग आवागमन के लिए बंद चल रहे है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि मलबा और बोल्डर गिरने तथा सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से 11 ग्रामीण संपर्क मार्गो पर आवाजाही प्रभावित हुई है। संबंधित विभागों की ओर से मार्गों को खोलने के लिए मौके पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed