फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Four accused caught while fleeing after stealing BSNL equipment.

Tehri News: बीएसएनएल का सामान चोरी कर भाग रहे चार आरोपी पकड़े

Wed, 29 Jul 2026 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 29 Jul 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Four accused caught while fleeing after stealing BSNL equipment.
कंडीसौड़ (टिहरी)। दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल का करीब पांच लाख के चोरी के सामान के साथ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के चार चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरी में प्रयुक्त दो पिकअप वाहन भी पुलिस ने सीज किए हैं। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायालय के आदेश पर 14 की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी श्वेता चौबे के बताया कि बीती 28 जुलाई को 112 कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर रमोलसारी बैंड के समीप अज्ञात व्यक्तियों ने बीएसएनएल के 30 बंडल टर्न बकल और पोल क्लैम्प सहित अन्य सामग्री चोरी किए गए हैं जिसके बाद थाना छाम-कंडीसौड़ के थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलर्ट जारी करते हुए जिले से बाहर जाने वाले सभी संभावित मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

मटियाली तिराहा चेक पोस्ट पर रात्रि अधिकारी एसआई शिव शंकर उनियाल के नेतृत्व में बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान उनियाल गांव की ओर से आ रहे दो पिकअप वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से बीएसएनएल के चोरी किए गए सभी 30 बंडल टर्न बकल व पोल क्लैम्प सहित अन्य सामग्री बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी किए माल की कीमत पांच लाख आंकी गई। पुलिस ने मौके से उत्तर प्रदेश के इब्राहिमपुर निवासी प्रभात कुमार, प्रिंस, उत्तर प्रदेश हवाला निवासी रोहित और सतनाम को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। एसएसपी ने बताया कि चारों आरोपियों को न्यायालय के निर्देश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed