सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Investigation of plot allotment at sensitive sites begins, DM strict

Tehri News: संवेदनशील स्थलों पर भूखंड आवंटन की जांच शुरू, डीएम सख्त

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 19 Feb 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Investigation of plot allotment at sensitive sites begins, DM strict
विज्ञापन
पुनर्वास के नाम पर मनमानी तय सीमा से ज्यादा कब्जे पर प्रशासन ने कसा शिकंजा
Trending Videos

संवेदनशील स्थलों पर हुए आवंटन की प्रशासन ने शुरू की जांच पड़ताल
नई टिहरी। टिहरी बांध प्रभावितों और विस्थापितों के लिए जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में पुनर्वास विभाग की ओर से आवंटित भूखंडों की जिला प्रशासन ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जिला प्रशासन को शिकायत को मिली है कि आवंटित भूखंडों पर मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है। कई लोगों ने निर्धारित क्षेत्रफल से अधिक भूमि पर कब्जा कर दिया है जिससे सार्वजनिक रास्ते भी बंद हो गए हैं। लोगों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। भूखंडों को विकसित करने के दौरान निकलने वाले मलबे को वन विभाग की भूमि पर डंप किया जा रहा है।
पिछले दो-तीन सालों में पुनर्वास विभाग नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर भूखंडों को आवंटन किया है। इन दिनों भूखंडों को विकसित कर उन पर निर्माण कार्य जोरशोर से चल रहा है। बीते दिन नई टिहरी थाने के पास सड़क की दीवार तोड़कर खोदाई करने से ऊपर बने मकान खतरे की जद में आ गए हैं। इससे भयभीत भवन स्वामियों ने डीएम को दिए ज्ञापन में भवन की सुरक्षा के लिए खोदाई बंद करने और परिवर्तन कर डंपिंग जोन में भूखंड आवंटन कराने की जांच करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन को अन्य कई स्थानों पर मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य न होने की शिकायत मिली है। स्थानीय लोगों की ओर से लगातार मिल रही शिकायतों पर डीएम नितिका खंडेलवाल ने शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। अविकसित प्लाटों के डेवलपमेंट के दौरान आसपास की कॉलोनी व भवनों को नुकसान होने की शिकायतें मिल रही है। एसडीएम/प्रभारी अधिकारी पुनर्वास को ऐसे सभी मामलों की जांच कर संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर कार्य रुकवाने के निर्देश दिए हैं।


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी
नई टिहरी। कुलणा क्षेत्र में अविकसित आवासीय भूखंड पर कराए जा रहे समतलीकरण कार्य को लेकर प्रशासन ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंबिका सजवाण को नोटिस जारी किया है। एसडीएम ओर से जारी नोटिस में निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से रोकने और आज शुक्रवार को न्यायालय में उपस्थित होकर कारण बताने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस के अनुसार 18 फरवरी को कुलणा में कोतवाली नई टिहरी के समीप स्थित अविकसित आवासीय भूखंड संख्या एफ-06, सेक्टर-2 पर जेसीबी से समतलीकरण का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान आवास संख्या 4, ब्लॉक सी टाइप-3 के आंगन चौक का पुस्ता क्षतिग्रस्त होने का उल्लेख किया गया है। जिससे वहां रह रहे परिवारों की जान-माल को खतरा उत्पन्न होने की बात कही गई है। एसडीएम ने इसे लोक न्यूसेंस मानते हुए कार्रवाई आवश्यक बताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed