फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Jaunpur Block Headquarters to get facilities.

Tehri News: जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय को मिलेंगी सुविधाएं

Wed, 29 Jul 2026 05:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 29 Jul 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur Block Headquarters to get facilities.
सभागार, कार्यालय, ब्लॉक प्रमुख कक्ष और शौचालय को मिली मंजूर
विज्ञापन

नई टिहरी। जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में लंबे समय से बनी संसाधनों की कमी अब दूर होने की उम्मीद जगी है। ब्लॉक मुख्यालय में सभागार, कार्यालय, ब्लॉक प्रमुख कक्ष और शौचालय निर्माण के लिए जिला योजना से करीब 35 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इन निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी ग्रामीण निर्माण विभाग को सौंपी गई है। विभाग की ओर से निविदा प्रक्रिया पूरी करने के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
थत्यूड़ में जौनपुर ब्लॉक कार्यालय की स्थापना वर्ष 1954-55 में हुई थी। इसके करीब चार दशक बाद वर्ष 1991-92 में ब्लॉक मुख्यालय में कुछ भवनों का निर्माण कराया गया, लेकिन समय के साथ बढ़ती जरूरतों के अनुरूप यहां सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पाया था। लंबे समय से ब्लॉक कार्यालय परिसर में सभागार, कार्यालय, ब्लॉक प्रमुख के लिए अलग कक्ष और पर्याप्त शौचालय की सुविधा का अभाव बना हुआ था।
विज्ञापन

हालांकि, क्षेत्र पंचायत की बैठक के लिए ब्लॉक मुख्यालय में एक सभागार है, लेकिन पर्याप्त सुविधाएं और संसाधन नहीं होने के कारण यह जरूरतों के अनुरूप नहीं माना जा रहा था। ऐसे में पंचायत प्रतिनिधि लंबे समय से ब्लॉक मुख्यालय में सभागार और जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठा रहे थे। अब जिला योजना से स्वीकृति मिलने के बाद उक्त मांग पूरा होने का रास्ता साफ हो गया है। ब्लॉक मुख्यालय में आने वाले ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य लोगों को भी संसाधनों और पर्याप्त स्थान के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ता था। वहीं अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी कार्यालय परिसर में जरूरी सुविधाओं की कमी बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभागार, कार्यालय, ब्लॉक प्रमुख कक्ष और शौचालय कार्यों के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। विभाग की ओर से निविदा प्रक्रिया पूरी कर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। नए सभागार निर्माण होने से बैठक और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी।
-अर्जुन सिंह रावत, खंड विकास अधिकारी थत्यूड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed