सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Jeetu Bagdwal dance drama was the center of attraction in the annual festival.

Tehri News: वार्षिकोत्सव में जीतू बगड्वाल नृत्य नाटिका रही आकर्षण का केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 20 Feb 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Jeetu Bagdwal dance drama was the center of attraction in the annual festival.
विज्ञापन
मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
Trending Videos

नई टिहरी। सरस्वती शिशु मंदिर प्रदर्शनी मैदान बौराड़ी के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। जीतू बगड्वाल नृत्य नाटिका आकर्षण का केंद्र रही। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक किशोर उपाध्याय ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता विद्या भारती के सह प्रदेश निरीक्षक विनोद रावत ने शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, बीआरसी आनंदमणी पैन्यूली ने कहा कि उनकी शिक्षा भी विद्या भारती के स्कूलों में ही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य शीशराम कोठियाल, प्रबंधक अनुसूया प्रसाद नौटियाल, अध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने विद्यालय की उपलब्धियां और समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर विद्यालय के संरक्षक कमल सिंह महर, अब्बल सिंह श्रीकोटी, भाग सिंह रावत, सतीश थपलियाल, रागिनी भट्ट, दीक्षा रावत, गरिमा, शिल्पा रावत, पूजा उनियाल, बीडी कुनियाल, अनिल नैथानी, पूर्ण सिंह रावत, मनीष राणा, जयेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed