{"_id":"6a660e7954ef2c7bdd06158d","slug":"martyrs-paid-tribute-and-brave-women-veer-naris-honored-on-shaurya-diwas-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-120329-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: शौर्य दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि और वीर नारियों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: शौर्य दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि और वीर नारियों का हुआ सम्मान
Sun, 26 Jul 2026 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 26 Jul 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल के वीर जवानों ने देश के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान : डीएम
नई टिहरी। शौर्य दिवस पर बौराड़ी स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुति दी। वहीं वीर नारियों को सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल और नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कारगिल युद्ध में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सेना के जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ शहीदों को सलामी दी। इससे पूर्व विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बौराड़ी के गणेश चौक से शहीद स्मारक तक प्रभात फेरी निकाली।
डीएम खंडेलवाल ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों ने राष्ट्रहित को ऊपर रखकर देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वीर जवानों के बलिदान से सभी को प्रेरणा लेते हुए अपने-अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से काम करना चाहिए। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी (सेवानिवृत्त) कर्नल चंद बहादुर ने कहा कि भारतीय सेना ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए 26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में ऐतिहासिक जीत हासिल कर देश मान बढ़ाया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में वीर नारी रोशनी देवी, संगीता देवी को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल और ऑल सेंट कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर पौधरोपण किया गया।
इस मौके पर मेजर दीपक कुमार, लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष, एसडीएम कमलेश मेहता, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी (सेवानिवृत्त) सूबेदार मेजर बलवंत रावत, तहसीलदार धीरज राणा, पूर्व सैनिक संगठन जिलाध्यक्ष संजय रावत, राकेश बधानी आदि मौजूद थे।
दूसरी ओर जौनपुर ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र के हटवाल गांव में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर अनिल हटवाल, हुकम सिंह हटवाल, उदय सिंह नेगी, महावीर धनोला, हुकम सिंह कंडारी, मतेद्र सिंह, नीतिन, अरुण, आरुषी, दीपक, गौरव, सौरभ, अर्जुन और सुरेंद्र आदि मौजूद थे।