{"_id":"6a64b3b2ff6f52f0420cb1cc","slug":"model-inter-college-without-teachers-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-120310-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बिना शिक्षकों का मॉडल इंटर कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बिना शिक्षकों का मॉडल इंटर कॉलेज
Sat, 25 Jul 2026 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 25 Jul 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिभावक बोले- रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति नहीं होने पर करेंगे आंदोलन
थत्यूड़ (टिहरी)। शिक्षकों के अभाव में राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। अभिभावक लंबे समय से बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। कॉलेज में प्रवक्ताओं समेत कई महत्वपूर्ण पद लंबे समय से रिक्त होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हिंदी, अर्थशास्त्र और इतिहास के प्रवक्ता, हाईस्कूल में गणित शिक्षक का पद रिक्त होने से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विद्यालय में कनिष्ठ सहायक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद भी रिक्त हैं। अभिभावकों ने जल्द रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। पीटीए संघ के अध्यक्ष हरिओम रावत, एसएमसी अध्यक्ष जगपाल सिंह पंवार, हरिभजन सिंह पंवार का कहना है कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी का सीधा असर छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर पड़ रहा है।
महत्वपूर्ण विषयों में शिक्षक नहीं होने से नियमित कक्षाओं और विषयवार पढ़ाई नहीं हो पा रही है। हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो अभिभावक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र देवराड़ी ने बताया कि विद्यालय में हिंदी, अर्थशास्त्र और इतिहास विषय में प्रवक्ता तथा हाईस्कूल में गणित शिक्षक का पद रिक्त है।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कार्की ने बताया कि हिंदी और अर्थशास्त्र के प्रवक्ता पद पर अतिथि शिक्षकों के माध्यम से व्यवस्था कर दी गई है। हाईस्कूल हिंदी के पद पर भी अतिथि शिक्षक की तैनाती की गई है। कनिष्ठ सहायक का पद जल्द भरा जाएगा। बताया इतिहास के प्रवक्ता समेत अन्य रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है।