फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   University Staff Stage Protest Over Removal of Senior Finance Officer

Tehri News: वरिष्ठ वित्त अधिकारी को हटाने को लेकर विवि कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

Fri, 24 Jul 2026 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 24 Jul 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
University Staff Stage Protest Over Removal of Senior Finance Officer
विवि कर्मियों ने वित्त अधिकारी पर लगाया अनियमितताओं और उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय मुख्यालय बादशाहीथौल के अधिकारियों और कर्मियों ने विवि के वरिष्ठ वित्त अधिकारी पर अनियमितताओं और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विवि परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने सचिव वित्त उत्तराखंड को ज्ञापन भेजकर उन्हें शीघ्र हटाने की मांग की।

बादशाहीथौल में श्रीदेव सुमन विवि के अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि अगस्त 2024 में मनोज कुमार पांडे को विवि में वरिष्ठ वित्त अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था लेकिन वह विवि के शिक्षकों व कार्मिकों का लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. स्वाति नेगी के माध्यम से वित्त सचिव को भेजे ज्ञापन में आरोप लगाया कि पांडे विवि में कार्यों के देयकों का भुगतान लटकाए रखते हैं। अपने निहित स्वार्थ के बिलों का तत्काल भुगतान कर देते हैं। कहा कि पांडे को 2025-2026 में स्मार्ट सिटी का अतिरिक्त प्रभार भी सरकार की ओर से दिया गया है। वह तीन विभागों के वाहन का अनुचित उपयोग कर रहे हैं। मूल विभाग एसटीओ टिहरी, स्मार्ट सिटी से आवंटित वाहन और विश्वविद्यालय से भी वाहन लेकर वित्तीय अनियमितता कर रहे हैं। कहा विश्वविद्यालय को वित्तीय हानि पहुंचाते हुए मोटी रकम अनुबंधित फर्म को भुगतान की गई। विवि में विक्रांत आउटसोर्सिंग फर्म से कार्यरत कार्मिकों को श्रम विभाग की प्रचलित दरों से न्यून दरों पर भुगतान किया है। विवि के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मियों के वेतन का भुगतान बजट होने के बावजूद भी नहीं किया जा रहा है। कर्मियों के जीपीएफ के संबंध में स्पष्ट कार्यवाही नहीं की है। कर्मियों ने वित्त अधिकारी को तत्काल विवि से हटाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. हेमंत बिष्ट, राहुल सजवाण, अभिषेक, जयपाल, मनोज, आजाद, सुषमा नेगी,संगीता, सतेंद्र सिंह, दीपक राज, सोहन, बलवीर , रविंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed