{"_id":"69da3ed0f0b9fe852901953a","slug":"negligence-in-census-operations-will-not-be-tolerated-dm-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-118341-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने जिले के सभी उपखंड जनगणना अधिकारियों/उप जिलाधिकारियों के साथ जनगणना के कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने जिलास्तर पर टेबल वर्क,सीएमएमएस पोर्टल पर प्रगति और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली।
अतिरिक्त चार्ज अधिकारी प्रतापनगर, देवप्रयाग, टिहरी और नगर पंचायत चंबा द्वारा सीएमएमएस पोर्टल, एचएलबीसी पोर्टल पर एचएलबी और सुपरवाइजरी सर्किल से संबंधित कार्य अभी तक पूर्ण न किए जाने पर उन्हें कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि नौ अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक तहसील बालगंगा और घनसाली में दो-दो बैचों के माध्यम से सुपरवाइजर और प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
डीएम ने सभी उपखंड जनगणना अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया गया कि उनके क्षेत्रांतर्गत आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। डीएम ने कहा कि सभी उपखंड अधिकारी अपने-अपने चार्ज में जनगणना कार्यों की समय-समय पर नियमित रूप से समीक्षा भी करते रहें। बैठक में एडीएम एके सिंह, एसडीएम कमलेश मेहता और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केशव गैरोला आदि मौजूद थे। संवाद
Trending Videos