{"_id":"6a5383ace59c81d9250365de","slug":"one-has-to-go-to-another-village-to-check-on-loved-ones-via-mobile-phone-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-120078-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: मोबाइल पर अपनों का हाल जानने के लिए जाना पड़ता है दूसरे गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: मोबाइल पर अपनों का हाल जानने के लिए जाना पड़ता है दूसरे गांव
Sun, 12 Jul 2026 05:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 12 Jul 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बासर पट्टी के कई गांवाें में मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं होने से दिक्कत
कई बार शिकायत के बाद भी समस्या नहीं हो रही है हल
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक में बासर पट्टी के कई गांवों में संचार सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को अपनों से बात करने दूसरे गांव में जाना पड़ता है। लोग लंबे समय से मोबाइल कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान करने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
बासर पट्टी में केपार्स गांव निवासी वन सरपंच संजय लाल शाह ने डीएम को भेजे ज्ञापन में बताया कि केपार्स, कर्णगांव, मांदरा, लस्यालगांव, गडारा,अमरसर,कपोल गांव, छतियारा और सिलुड़ी आदि गांव के लोग आज भी संचार सुविधा से वंचित हैं जिससे ग्रामीणों के मोबाइल फोन घर में बेकार साबित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आधा दर्जन से अधिक गांवों को संचार सेवा से जोड़ने के लिए मोबाइल टावर लगाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण गांव के लोगों को अपनों से बातचीत करने के लिए गांव से दूर जाने की मजबूरी बनी हुई है। जबकि अन्य समय पर बाहर से किसी परिचित के फोन करता है तो नेटवर्क नहीं होने के कारण बातचीत नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
मोबाइल सिग्नल नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गांवाें के बीच एक मोबाइल टावर लगता है तो क्षेत्र के दर्जनों गांव के मोबाइल उपभोक्ताओं को भी कनेक्टिविटी की अच्छी सुविधा मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए इन गांवों के बीच में उपयुक्त स्थान पर शीघ्र ही मोबाइल टावर लगाने की मांग की है।