सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   People raised the issue of drinking water and monkey menace in the camp.

Tehri News: शिविर में लोगों ने पेयजल और बंदरों की समस्या का मुद्दा उठाया

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 20 Feb 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
People raised the issue of drinking water and monkey menace in the camp.
विज्ञापन
एडीएम ने अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश
Trending Videos

लंबगांव (टिहरी)। नगर पंचायत लंबगांव में सरकार जन-जन के द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने लंबगांव में पेयजल संकट और बंदरों के उत्पात सहित अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। एडीएम अवधेश कुमार ने शिविर में दर्ज शिकायतों का संबंधित विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
शिविर में पीएमजीएसवाई, ग्राम्य विकास और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के न पहुंचने पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने रोष जताया। एडीएम ने लोगों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पंवार ने लंबगांव कस्बे में पेयजल और बंदरों के बढ़ते उत्पाद की समस्या से निजात दिलाई की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारायण सिंह राणा ने बुरांशखंडा पंपिंग योजना का निर्माण कार्य अधर में लटका होने का मुद्द उठया। इस मौके पर तहसीलदार आनंद पाल, पूर्व नगर पंचायत रोशन रांगड़, पूर्व प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली, प्रधान सुनील चंद, तेजपाल बगियाल, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष युद्धवीर राणा, कोषाध्यक्ष अमन राणा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed