{"_id":"6a6df9dcb41d9bae1a058fe1","slug":"prioritize-teachers-from-schools-with-poor-results-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-120448-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कमजोर रिजल्ट वाले विद्यालयों के शिक्षकों को दें प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कमजोर रिजल्ट वाले विद्यालयों के शिक्षकों को दें प्राथमिकता
Sat, 01 Aug 2026 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 01 Aug 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। सीडीओ वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की कार्यक्रम परामर्शी समिति की बैठक में प्रगति की समीक्षा की गई। सीडीओ ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं रहा है वहां के शिक्षकों को प्रशिक्षण में प्राथमिकता दी जाए।
बैठक में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया गया कि वर्ष 2025-26 के दौरान समग्र शिक्षा के अंतर्गत आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान कार्यक्रम में 1161 शिक्षकों, कौशल प्रशिक्षण के तहत 912 शिक्षकों, 212 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आनंदम कार्यक्रम में 247 शिक्षकों, अबेकस कार्यक्रम में 82 शिक्षकों तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के 150 सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया।
बैठक में डायट प्राचार्य सुमेर सिंह कैंतुरा, शिक्षक देवेंद्र भंडारी, नरेंद्र कुमाईं, डॉ. वीर सिंह रावत, राजेंद्र प्रसाद बडोनी, बीआरपी विकास महर, सीआरपी आंचल सेमवाल आदि मौजूद रहे। संवाद