फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The traders' association extended a helping hand.

Tehri News: व्यापार मंडल ने बढ़ाया मदद का हाथ

Sat, 01 Aug 2026 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 01 Aug 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
The traders' association extended a helping hand.
सरकार से वतन वापसी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की मांग
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। उत्तरकाशी जिले के डुंडा विकासखंड के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल के परिजनों को लंबगांव व्यापार मंडल ने 35 हजार 862 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। व्यापार मंडल ने सरकार से इंद्रमणि नौटियाल की सुरक्षित वतन वापसी के लिए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने की मांग भी उठाई।
शनिवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पंवार के नेतृत्व में पदाधिकारी गोरसाड़ा गांव पहुंचे और नौटियाल के परिजनों को 35,862 रुपये की सहायता राशि सौंपी। इस दौरान उन्होंने भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंवार ने बताया कि इंद्रमणि नौटियाल पिछले आठ वर्षों से कानूनी प्रक्रिया के चलते सऊदी अरब में फंसे हुए हैं। उन्हें भारत वापस लाने के लिए लगभग नौ लाख रियाल की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से इस मामले में राजनयिक स्तर पर आवश्यक पहल करने की मांग की। इंद्रमणि नौटियाल का परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। उनकी पुत्री दीपिका नौटियाल ने शासन-प्रशासन और सामाजिक संगठनों से पिता की घर वापसी के लिए आर्थिक तथा राजनयिक सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष युद्धवीर राणा, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष केशव रावत, पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख अर्जुन बिष्ट, कोषाध्यक्ष अमन राणा, उपाध्यक्ष कविराज बगियाल, मनोज पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed