सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   SSB, Punjab, BSF, and CISF Players Dominate in Kayaking and Canoeing

Tehri News: कयाकिंग-कैनोइंग में एसएसबी, पंजाब, बीएसएफ और सीआईएसएफ के खिलाड़ी छाए

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 11 Apr 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
SSB, Punjab, BSF, and CISF Players Dominate in Kayaking and Canoeing
विज्ञापन
आईटीबीपी की पहल पर हो रही है टिहरी झील में ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता
Trending Videos

नई टिहरी। आईटीबीपी की पहल पर टिहरी झील में आयोजित 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के चौथे कयाकिंग और कैनोइंग की विभिन्न रोमांचक प्रतियोगिताएं हुई। 200 मीटर कयाकिंग के-1 पुरुष वर्ग में एसएसबी और महिला वर्ग में पंजाब, कैनाइंग सी-1 पुरुष वर्ग बीएसएफ और महिला वर्ग में सीआईएसएफ के खिलाड़ी विजेता बने।
शनिवार को कोटीकाॅलोनी टिहरी झील में एआईपीडब्ल्यूसीएस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। आईटीबीपी के आईजी मनु महाराज ने बताया कि 200 मीटर रेस कयाकिंग के-1 पुरुष वर्ग में सीआरपीएफ ने रजत और आईटीबीपी व बीएसएफ ने कांस्य जीता। महिला वर्ग में महाराष्ट्र ने रजत और एसएसबी ने कांस्य जीता। के-2 पुरुष वर्ग में आईटीबीपी, बीएसएफ और एसएसबी जबकि महिला वर्ग में सीआईएसएफ, आईटीबीपी और सीआरपीएफ ने क्रमश स्वर्ण, रजत और कांस्य जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

के-4 पुरुष वर्ग में एसएसबी, सीआईएसफ और बीएसएफ जबकि महिला वर्ग में आईटीबीपी, बीएसएफ और सीआरपीएफ ने क्रमश स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। कैनाइंग सी-1 पुरुष वर्ग में यूपी पुलिस ने रजत और सीआरपीएफ ने कांस्य जबकि महिला वर्ग में आईटीबीपी ने रजत और उड़ीसा पुलिस ने कांस्य जीता। सी-2 पुरुष वर्ग में बीएसएफ, सीआईएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस जबकि महिला वर्ग में आईटीबीपी, सीआईएसफ और बीएसएफ ने क्रमश स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। सी-4 पुरुष वर्ग में एसएसबी, बीएसएफ और सीआरपीएफ जबकि इसी स्पर्धा के महिला वर्ग में सीआईएसफ, बीएएफ और आईटीबीपी के खिलाड़ियों ने क्रमषः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed