{"_id":"6a63661cb2a49d09d609ab9f","slug":"subsidies-available-for-dragon-fruit-apple-and-kiwi-cultivation-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-120300-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: ड्रैगन फ्रूट, सेब और कीवी की बागवानी पर मिलेगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: ड्रैगन फ्रूट, सेब और कीवी की बागवानी पर मिलेगा अनुदान
Fri, 24 Jul 2026 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 24 Jul 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को 31 करना होगा आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी।
नई टिहरी। मुख्यमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत उद्यान विभाग जिले के काश्तकारों को ड्रैगन फ्रूट, सेब और कीवी की व्यावसायिक खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। योजना के तहत सरकार काश्तकारों को अनुदान पर बागवानी तैयार करवाएंगी। इसके लिए किसानों को 31 जुलाई तक आवेदन करना होगा।
टिहरी जिले में बागवानी को बढ़ावा देने के साथ किसानों की आजीविका को बढ़ाने के उद्देश्य से उद्यान विभाग प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट की बागवानी तैयार करने के लिए अनुदान राशि प्रदान कर रही है। जिला उद्यान अधिकारी पंकज पटवाल ने बताया सेब पर 60, कीवी पर 70 तथा ड्रैगन फ्रूट की बागवानी को तैयार करने के लिए 80 प्रतिशत का अनुदान राशि सरकार की ओर से दी जा रही है। यह योजना डिमांड पर आधारित है। योजना कलस्टर और एकल रूप संचालित की जा सकती है। बागवानी को तैयार करने के लिए प्रदेश सरकार ने 18 फार्मों को चयनित किया है। इन फर्मों के लोगों किसानों को पौधे लगाने, देखभाल से लेकर बागवानी तैयार करने का प्रशिक्षण भी देगी। योजना के तहत बागवानी को दो नाली से लेकर एक हेक्टेयर भूमि पर तैयार किया जा सकता है। बताया एक हेक्टेयर पर बागवानी को पूरी तरह से तैयार करने में करीब 12 लाख रुपये का खर्चा आएगा। बताया अभी तक कीवी के लिए 35, सेब के लिए 25 तथा ड्रैगन फ्रूट की बागवानी के लिए 14 काश्तकारों ने आवेदन किया है। योजना केंद्र सरकार के सहयोग से संचालित की जा रही है। योजना का लाभ उठाने के लिए किसान 31 जुलाई तक उद्यान विभाग के साथ क्षेत्रीय उद्यान कार्यालयों में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने काश्तकारों से योजना का लाभ उठाने के लिए कहा है।