फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Supported the land selected at Fipalti for the medical college.

Tehri News: मेडिकल कॉलेज के लिए फिपल्टी में चयनित भूमि का किया समर्थन

Wed, 29 Jul 2026 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 29 Jul 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Supported the land selected at Fipalti for the medical college.
चाका बैठक में 21 सदस्यीय समिति का किया गया गठन
विज्ञापन

नई टिहरी। टिहरी जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए सर्व सम्मति से फिपल्टी भूमि का प्रस्ताव पारित किया गया। चाका में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज ग्रामीण क्षेत्र में बनने से तीन विधानसभा क्षेत्र नरेंद्रनगर, टिहरी और देवप्रयाग के साथ ही चार से अधिक पट्टियों के दूरस्थ गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रस्तावित भूमि चयन का विरोध किए जाने को ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में बाधा बताया।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष विनय रणाकोटी ने की। जिला पंचायत सदस्य चाका जोत सिंह असवाल ने कहा कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मध्य स्थित ग्रामीण क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि का चयन किया गया है। यह स्थान ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अधिक उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन

नई टिहरी में रहने वाले कुछ लोग ग्रामीण क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज निर्माण का विरोध कर रहे हैं जो उचित नहीं है। नगर पंचायत गजा के अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि नगर क्षेत्र में पहले से कई सुविधाएं उपलब्ध हैं, जबकि धार अकरिया, क्वीली, पालकोट, मखलोगी और पौड़ीखाल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मेडिकल कॉलेज के ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण के समर्थन में 21 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। समिति में अन्य लोगों को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया। बैठक मे भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, भगवान सिंह चौहान, गिरीश बंठवाण, प्रधान धन सिंह सजवाण, भाजपा मंडल महामंत्री ज्योति पंत, पूर्व प्रधान दिनेश उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed