फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Teachers and employees held a candlelight march over the OPS issue.

Tehri News: ओपीएस को लेकर शिक्षकों-कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च

Sun, 26 Jul 2026 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 26 Jul 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Teachers and employees held a candlelight march over the OPS issue.
सरकार से ओपीएस पर गंभीरता से विचार करने की लगाई गुहार
विज्ञापन

नई टिहरी। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एमएनओपीएस के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षक और कर्मियों ने जिला मुख्यालय में कैंडल मार्च निकाला। बौराड़ी के गीता भवन से गणेश चौक तक निकाले मार्च में शिक्षक के साथ कई विभागों के कर्मचारी शामिल हुए।
बौराड़ी के गणेश चौक पर आयोजित सभा में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर नेगी ने कहा कि सरकार को शिक्षक और कर्मियों के हित में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को गंभीरता से लेना चाहिए। चुनावी वर्ष में मांग की अनदेखी करना सरकार के हित में अच्छा नहीं होगा। महामंत्री विजेंद्र पंवार ने वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की बाध्यता से मुक्त रख जाए।
विज्ञापन

मोर्चा के महासचिव सुशील तिवाड़ी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने सरकार से कर्मचारी-शिक्षकों की जायज मांग पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेने की अपील मांग उठाई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राणा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अजबीर रावत, मनोज असवाल, अनूप भट्ट, सुनील कलेठा, जयवीर रांगड़, जय प्रकाश डबराल, करन सिंह, आशीष जोशी, नवीन चौधरी, मालिंद्र पाल, अनीता सेमवाल, अंजना राणा, रोशन शाह, टीटी राणा, गोविंद रावत, सीमा नौटियाल, हेमलता नेगी, विकास भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed