फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Youths Halt Badminton Court Construction in Baurari

Tehri News: बौराड़ी में युवाओं ने बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कार्य रुकवाया

Sun, 02 Aug 2026 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 02 Aug 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Youths Halt Badminton Court Construction in Baurari
नई टिहरी। बौराड़ी स्टेडियम में युवाओं ने बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कार्य रुकवा दिया। उन्होंने प्रशासन पर खिलाड़ियों और स्थानीय युवाओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। बौराड़ी स्टेडियम बचाओ संघर्ष समिति से जुड़े युवा खिलाड़ियों व लोगों का शिष्टमंडल इस मामले में आज सोमवार को डीएम से मिलेंगे।
विज्ञापन

संघर्ष समिति से जुड़े असद आलम ने कहा कि लघु सिंचाई विभाग खेल में रूचि रखने वाले स्थानीय युवाओं के विरोध के बाद भी बौराड़ी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण करवा रहा है। समिति से जुड़े लोग पूर्व में जिलाधिकारी से स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट न बनने का अनुरोध किया है। उनका कहना था कि इससे स्टेडियम में खेलने की जगह कम हो जाएगी। इस पर डीएम ने समिति गठित कर बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण के लिए अन्य जगह भूमि तलाशने के निर्देश दिए थे लेकिन उसके बाद भी ठेकेदार बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कार्य करवा रहा है। बताया कि रविवार को कुछ स्थानीय छात्र स्टेडियम में खेलने के लिए पहुंचे। उन्होंने देखा कि बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। युवाओं ने इसकी सूचना स्टेडियम बचाव समिति को दी। युवाओं समेत संघर्ष समिति के लोगों ने विरोध जताते हुए निर्माण कार्य को बंद करवाया। कहा कि बौराड़ी स्टेडियम जिला मुख्यालय का एक मात्र स्टेडियम है। इसकी लंबाई और चौड़ाई मानकों के अनुरूप न होने के कारण खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के दौरान खिलाड़ियों को कई प्रकार की परेशानी झेलनी पड़ती है। बताया नगर पालिका की ओर से स्टेडियम में करीब 71 लाख की लागत से बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण करवा जा रहा है जिसका शुरू से विरोध किया जा रहा है। बताया पूर्व में भी संघर्ष समिति की ओर से डीएम को ज्ञापन देकर बैडमिंटन कोर्ट को दूसरी जगह बनने की मांग की गई थी। कहा कि बैंडमिंटन कोर्ट का कार्य बंद नहीं होता है, तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर नरेंद्र परमार, राहुल कैंतुरा, रजत पंत, अनमोल, ईशान पंत, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed