फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   100-year-old freedom fighter Darshan Singh passes away on Independence Day

Uk: स्वतंत्रता दिवस पर 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी दर्शन सिंह का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 16 Aug 2026 05:34 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 16 Aug 2026 05:34 PM IST
सार

नानकमत्ता के 100 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दर्शन सिंह का स्वतंत्रता दिवस के दिन पंजाब के कपूरथला में निधन हो गया। रविवार को उनके पार्थिव शरीर का नानकमत्ता में गार्ड ऑफ ऑनर और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
100-year-old freedom fighter Darshan Singh passes away on Independence Day
दर्शन सिंह। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नानकमत्ता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दर्शन सिंह का 100 वर्ष की उम्र में स्वतंत्रता दिवस के दिन पंजाब के कपूरथला में निधन हो गया। नानकमत्ता निवासी दर्शन सिंह धार्मिक यात्रा पंजाब गए थे। निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार मुक्तिधाम घाट में गॉड ऑफ ऑनर व राजकीय सम्मान के सैकड़ों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम अरदास के बाद उनका अंतिम संस्कार हुआ।

विज्ञापन


सिसईखेड़ा,नानकमत्ता निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दर्शन सिंह पुत्र अर्जुन सिंह का 100 वर्ष की उम्र में 15 अगस्त को पंजाब के कपूरथला में निधन हो गया। दर्शन सिंह अपनी धार्मिक यात्रा बार रिश्तेदारों से मिलने पंजाब गए थे। निधन की सूचना पर परिजन उनके पार्थिव शरीर को लेकर नानकमत्ता ले आए। रविवार को सैकड़ो लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। नानकमत्ता मुक्तिधाम घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


रुद्रपुर मुख्यालय से पहुंची पुलिस की गारद ने एसआई संजय कुमार व नायब तहसीलदार नरेंद्र गहतोड़ी के नेतृत्व में गॉड का आनर दिया। दर्शन सिंह अपने पीछे विवाहित दो पुत्र भगवान सिंह, बलदेव सिंह और दो पुत्रियां निर्मल कौर व बलजिंदर कौर व पौत्र अमनदीप सिंह रविंदर सिंह नितिन सिंह व गुरजीत सिंह को रोता बिलखता छोड़ गए। श्रद्धांजलि देने वालों विधायक गोपाल सिंह राणा, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, सूबेदार सुरजीत सिंह, बाबा प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह करनावल, डॉ गुरचरण सिंह, सुखविंदर सिंह, जैल सिंह, अमरीक सिंह, दर्शन सिंह कामरेड आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed