सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   155 crore budget passed, salary of outsourcing employees will increase

Rudrapur: 155 करोड़ का बजट पास, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का बढ़ेगा वेतन

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 22 Apr 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की 41वीं बैठक में 155 करोड़ रुपये का बजट पास करते हुए कई अहम फैसलों पर मुहर लगी।

155 crore budget passed, salary of outsourcing employees will increase
रुद्रपुर में आयोजित बोर्ड बैठक में अध्यक्ष व अधिकारी। - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की 41वीं बैठक मंगलवार को आयोजित हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए। बैठक में 155 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ।

Trending Videos

बैठक की अध्यक्षता मंडी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने की। इस दौरान सड़कों और अन्य कार्यों का अनुमोदन किया गया। आउटसोर्सिंग से कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए वित्त नियंत्रक की अध्यक्षता में एक समिति का गठन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी बोर्ड अपने विपणन क्षेत्र के विस्तार के लिए नए पदों के सृजन का प्रस्ताव शासन को भेजेगा। आउटसोर्सिंग कार्मिकों के लिए सैनिक कल्याण विभाग की ओर से उपनल के लिए लागू शासनादेश को स्वीकार किया जाएगा। बैठक में प्रबंध निदेशक हेमंत कुमार वर्मा, महाप्रबंधक निर्मला बिष्ट, महाप्रबंधक (वित्त) जुबक मोहन सक्सेना, महाप्रबंधक (तकनीकी) विजय कुमार आदि शामिल थे।

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

20 दिनों में सभी मंडियों में उपभोक्ताओं के लिए दरें निर्धारित होंगी। ये दरें प्रतिदिन मंडी समितियों में डिजिटल बोर्ड पर दिखाई जाएंगी जिससे उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर खाद्य सामग्री मिल सके।

वर्तमान में प्रत्येक मंडी के अधिकारी सामग्री बेचने वालों का लाइसेंस बना रहे हैं। प्रदेश की प्रमुख मंडियों में रिटेल काउंटर भी खोले जाएंगे जहां सस्ती दरों पर उपभोक्ताओं को सामग्री मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed