सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   After a quarrel between husband and wife, the husband video called his wife and hanged himself

Rudrapur: पत्नी मायके गई तो असिस्टेंट प्रोडक्शन मैनेजर ने वीडियो कॉल कर दिखाया फंदा... फिर लगा ली फांसी

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 22 Apr 2026 09:56 AM IST
विज्ञापन
सार

पति-पत्नी के विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने वीडियो कॉल पर फंदा दिखाने के बाद घर में आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया और मामले की जांच शुरू कर दी।

After a quarrel between husband and wife, the husband video called his wife and hanged himself
घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करती पंतनगर पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े ने खौफनाक रूप ले लिया। जहां झगड़े के बाद पत्नी मायके चली गई और आवेश में आकर पति ने वीडियो कॉल कर पत्नी को फंदा दिखाया। इसके बाद कॉल काटकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा दिया है। बुधवार को (आज) शव का पोस्टमार्टम होगा।

Trending Videos

मूलरूप से बहादराबाद (हरिद्वार) निवासी जावेद आरिफ (36) पुत्र कंबर अली हाल में मेट्रोपोलिस सिटी के विला एफ-130 प्रथम तल पर रहते थे। वह सिडकुल की एक कंपनी में असिस्टेंट प्रोडक्शन मैनेजर थे। बताया जा रहा है कि लंबे समय से जावेद का पत्नी से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को दोनों के बीच तीखी बहस हुई जिसके बाद पत्नी घर छोड़कर मायके सहारनपुर (यूपी) चली गई। पुलिस के अनुसार दोपहर एक बजे जावेद की पत्नी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी कि उसके पति ने उसे वीडियो कॉल किया था। कॉल के दौरान जावेद ने उसे फांसी का फंदा दिखाया और आत्महत्या की धमकी दी।

इसके बाद उसने फोन नहीं उठाया। महिला की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अनिल मेहता अपनी टीम और चीता कर्मचारियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जावेद पिछले चार साल से अपनी पत्नी के साथ मेट्रोपोलिस में रह रहा था।

फोरेंसिक ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

मामला गंभीर होने के चलते सूचना पर पुलिस के साथ घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम पहुंची और कमरे का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। जिसके बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे पड़ोसी और पुलिस

बताया जा रहा है कि जब पुलिस मेट्रोपोलिस विला स्थित फ्लैट पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा भयावह था। जावेद कमरे में पंखे से आसमानी रंग के स्टॉल के सहारे लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या का कारण घरेलू कलह था या इसके पीछे कुछ अन्य कारण भी रहे हैं इसकी भी जांच की जा रही है। - जितेंद्र चौधरी, एसपी क्राइम
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed