Kashipur: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कंपनी के मैनेजर की मौत, पत्नी और बेटा बाल-बाल बचे
काशीपुर में सड़क किनारे कार का टायर बदलते समय तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी और बेटा सुरक्षित बच गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशीपुर में सड़क किनारे कार खड़ी करके स्टेपनी को कार में रखते समय तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई गनीमत ये रही कि कार चालक की पत्नी और बेटा सकुशल बच गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यूपी के मुजफ्फरनगर के ग्राम फलौदा निवासी नितिन त्यागी (41) पुत्र अशोक त्यागी सितारगंज स्थित एक फार्मा कंपनी में मैनेजर थे। मंगलवार को वह घर से सितारगंज ड्यूटी जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी दीप्ति व 11 वर्षीय बेटा भी था। बताया जा रहा है कि सुल्तानपुर पट्टी हाईवे पर उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया।
उन्होंने कार को सड़क किनारे खड़ी करके पहिया बदला और पंक्चर टायर कार में रखने लगे। उनकी पत्नी व बेटा पास में खड़े हो गए। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल नितिन त्यागी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
उधर एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय पहुंचे मृतक के चचेरे भाई अभिषेक त्यागी ने बताया कि वह रुद्रपुर में नौकरी करते हैं। सूचना मिलने पर यहां पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि नितिन त्यागी बीते शनिवार को घर आए थे और आज वापस ड्यूटी पर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मुजफ्फरनगर परिजनों को दे दी गई है। परिजन रात तक काशीपुर पहुंच जाएंगे।

कमेंट
कमेंट X