फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   60 women honored at Lakhpati Didi Conference

Udham Singh Nagar News: लखपति दीदी सम्मेलन में 60 महिलाओं का सम्मान

Fri, 31 Jul 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 31 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
60 women honored at Lakhpati Didi Conference
आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिली नई दिशा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। रुद्रपुर सिटी क्लब में बृहस्पतिवार को भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीता सक्सेना के नेतृत्व में लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 60 लखपति दीदी बहनों को उनके उत्कृष्ट कार्य, आर्थिक आत्मनिर्भरता तथा समाज में प्रेरणादायक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता काशीपुर की पूर्व चेयरमैन ऊषा चौधरी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला मोर्चा प्रभारी एवं जिला महामंत्री तरुण दत्ता, कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, शालिनी बोरा, अर्चना राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-30आरडीपी10पी- रुद्रपुर में आयोजित सम्मेलन में सम्मानित होती लखपति दीदी। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed