{"_id":"6a740a9db9896108af039c44","slug":"a-student-died-in-a-road-accident-in-bazpur-road-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Accident: सब्जी पिकअप ने बाइक सवार तीन छात्रों को रौंदा, एक की मौत; दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Accident: सब्जी पिकअप ने बाइक सवार तीन छात्रों को रौंदा, एक की मौत; दो गंभीर घायल
Thu, 06 Aug 2026 09:46 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Thu, 06 Aug 2026 09:46 AM IST
सार
बाजपुर रोड पर एक सब्जी से भरी पिकअप ने बाइक सवार तीन छात्रों को रौंद डाला। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर रोते हुए परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशीपुर शहर के बाजपुर रोड पर एक सब्जी से भरी पिकअप ने बाइक सवार तीन छात्रों को रौंद डाला। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से 16 वर्षीय शिवम पुत्र मनोज निवासी मुस्काम पुर परमानंद पुर अपने दो सहयोगी अक्षय और वासु के साथ पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बरखेड़ी पढ़ने जा रहे थे। शिवम और अक्षय दसवीं का छात्र है, जबकि वासु ग्यारहवीं का छात्र है। बताया जा रहा है कि परमानंदपुर के पास सब्जी से भरी पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चला रहे शिवम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों छात्र घायल हो गए, जिनका सरकारी अस्पताल काशीपुर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।