सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Action will be taken if confusion is spread on social media about the Chaitra fair: SDM

सोशल मीडिया पर चैती मेले के बारे में भ्रम फैलाया तो होगी कार्रवाई : एसडीएम

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 03 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if confusion is spread on social media about the Chaitra fair: SDM
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तर भारत के प्रसिद्ध ऐतिहासिक चैती मेला को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर तरह-तरह के भ्रामक फोटो व न्यूज वायरल की जा रही हैं। मेला मजिस्ट्रेट ने इसे संज्ञान में लेकर ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Trending Videos

मां बाल सुंदरी देवी का चैती मेला 17 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। उधर चैती मेला को लेकर सोशल मीडिया पर लोग एक्टिव हो गए हैं। मेला मजिस्ट्रेट/एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर अन्य स्थानों के झूलों के हादसों की क्लिप पोस्ट करके चैती मेला को बदनाम कर रहे हैं। इससे लोगों में भ्रम फैल रहा है और डर की भावना पैदा हो गई है। बृहस्पतिवार को तहसीलदार पंकज चंदोला, आईटीआई कोतवाली प्रभारी रवि सैनी, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, लोनिवि के विद्युत एई व मेला ठेकेदारों को साथ बैठक हुई। मेला मजिस्ट्रेट ने लोनिवि को निर्देश दिए कि नियमित रूप से झूलों की चेकिंग की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मेला प्रवेश द्वार के दोनों ओर पार्किंग के पास लोगों ने दुकानें लगा ली हैं। इससे मेला में जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। वहीं पार्किंग क्षेत्र में होने वाले विवाद पर पुलिस से सख्त नजर रखने को कहा गया है। साथ ही मेला क्षेत्र में लगे 128 और मंदिर के अंदर लगे 32 सीसीटीवी कैमरे से कंट्रोल रूम में नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बार महिला फोर्स सिविल ड्रेस में लगाई गई है जिसके चलते इस वर्ष मेला में चेन स्नेचिंग, पॉकेट मार जैसी घटनाएं बहुत कम हुई है। भीड़ बढ़ने पर उसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed