{"_id":"6a6baac6d57398f1b20f48a5","slug":"allegations-of-negligence-in-the-operation-a-three-member-committee-was-formed-rudrapur-news-c-8-1-hld1026-808503-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, तीन सदस्यीय कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, तीन सदस्यीय कमेटी गठित
Fri, 31 Jul 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। केएमसी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान लापरवाही का आरोप लगने पर सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने जांच कमेटी गठित कर दी है। सीएमओ के अनुसार जाफरपुर, रुद्रपुर निवासी सरिता बाटला ने 17 जुलाई को शिकायती पत्र दिया था। उनका आरोप है कि छह जुलाई को उनके पिता राजेश वर्मा को पित्त की थैली की शिकायत पर केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन ऑपरेशन के दौरान मरीज के अति संवेदनशील अंगों को बुरी तरह काट दिया गया।
परिजनों ने एक डॉक्टर समेत बीपीओ और केएमसी हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ ने 24 जुलाई को तीन सदस्यीय जांच पैनल बनाया। इसमें डॉ. एसपी सिंह, अपर सीएमओ ऊधम सिंह नगर अध्यक्ष, डॉ. तनुज तोमर, उप जिला चिकित्सालय काशीपुर और डॉ. विजय अग्रवाल, गैस्ट्रो सर्जन, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी सदस्य होंगे। कमेटी को जांच कर रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।