सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Approval for double lane survey of three railway sections including Lalkuan-Kathgodam, Lalkuan-Rampur

Rudrapur: लालकुआं-काठगोदाम, लालकुआं-रामपुर समेत तीन रेलखंडों के डबल लेन सर्वे को मंजूरी

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 17 Apr 2026 11:03 AM IST
विज्ञापन
सार

रेलवे बोर्ड ने लालकुआं-काठगोदाम, लालकुआं-रामपुर और भोजीपुरा-लालकुआं रेलखंडों के डबल लेन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दे दी है।

Approval for double lane survey of three railway sections including Lalkuan-Kathgodam, Lalkuan-Rampur
रेल लाइन - फोटो : फोटो - सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रेलवे बोर्ड ने लालकुआं-काठगोदाम, लालकुआं-रामपुर और भोजीपुरा-लालकुआं रेलखंडों के डबल लेन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दे दी है। इन तीनों परियोजनाओं पर कुल 3.67 करोड़ रुपये की लागत से सर्वे कराया जाएगा।

Trending Videos

लालकुआं से काठगोदाम के बीच 22 किलोमीटर रेलखंड के डबल लेन सर्वे को स्वीकृति मिली है। यह मार्ग कुमाऊं के पर्यटन और सामरिक क्षेत्रों को जोड़ता है। इससे भविष्य में ट्रेनों की आवाजाही सुगम होगी। लालकुआं-काठगोदाम रेलखंड के सर्वे पर 0.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लालकुआं से रामपुर के बीच 66 किलोमीटर रेलखंड के डबल लाइन सर्वे को भी मंजूरी मिली है। यह खंड उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच माल और यात्री परिवहन का मुख्य मार्ग है। वर्तमान में इस पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। लालकुआं-रामपुर रेलखंड के सर्वे के लिए 1.58 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

भोजीपुरा से लालकुआं के बीच 65 किलोमीटर रेलखंड का भी डबल लेन के लिए सर्वे होगा जो बरेली और कुमाऊं क्षेत्र के बीच अहम लिंक है। भोजीपुरा-लालकुआं रेलखंड के सर्वे पर 1.56 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

सर्वे पूर्ण होने के बाद परियोजनाओं के निर्माण की ओर कदम उठाया जाएगा। इससे आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र में पूरे रेल नेटवर्क की क्षमता और दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। - संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed