सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Power cuts in Jaynagar from today until the 27th.

Udham Singh Nagar News: जयनगर में आज से 27 तक होगी बिजली कटौती

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 17 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Power cuts in Jaynagar from today until the 27th.
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला मुख्यालय के जयनगर क्षेत्र के लोग गेहूं कटाई के कारण सुबह से शाम तक बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं। शुक्रवार (आज) से आगामी 27 अप्रैल तक जयनगर क्षेत्र में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक घोषित कटौती होगी। ऊर्जा निगम के ईई राजीव चक्रवर्ती ने बताया कि इस अवधि में जयनगर में स्वीकृत फीडर का काम पूरा किया जाना है। जयनगर में इसी माह के अंत तक फीडर काम करने लग जाएगा। जयनगर क्षेत्र की बिजली किल्लत दूर हो जाएगी। संवाद
Trending Videos

खटीमा में नौ घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित



खटीमा। पकड़िया में निर्माणाधीन बिजली घर में कार्य चलने के कारण बृहस्पतिवार को नौ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बाधित रहने से लोगों को काफी असुविधा हुई। ऊर्जा निगम के एसडीओ अंबिका यादव ने बताया कि पकड़िया स्थित 132 केवी के बिजली घर में बिजली लाइन जोड़े जाने के कारण शट डाउन लिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

खटीमा में 35 डिग्री पहुंचा तापमान



खटीमा/ झनकट। खटीमा व झनकट क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री पहुंचने के कारण दोपहर के समय काफी गर्मी महसूस की गई। मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिह रौतेला ने अब धीरे-धीरे इसी तरह गर्मी में बढ़ोतरी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed