{"_id":"69e210133c55d93f7209db4b","slug":"video-proposed-international-airport-in-pantnagar-will-be-equipped-with-modern-facilities-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पंतनगर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पंतनगर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
गायत्री जोशी
Updated Fri, 17 Apr 2026 04:18 PM IST
Link Copied
रुद्रपुर में मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने बृहस्पतिवार को पंतनगर एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एयरपोर्ट के प्रस्तावित विस्तारीकरण कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य कराने के निर्देश दिए। कहा कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
समीक्षा बैठक के दौरान एयरपोर्ट के डीजीएम सिविल अनूप गुप्ता ने बताया कि पंतनगर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित किया जा रहा है। 380 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे विस्तारीकरण कार्य में एयरपोर्ट प्राधिकरण के नाम 524.70 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के तहत टीडीसी, पंतनगर विश्वविद्यालय और सैनिक फर्म आदि की भूमि पर स्थित भवनों के ध्वस्तीकरण और पेड़ों के कटान का कार्य पूरा कर लिया गया है। चाहरदीवारी निर्माण का कार्य प्रगति पर है और आगामी जून माह तक पूरा होने की उम्मीद है। 3000 मीटर लंबा रनवे बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त एक नया टर्मिनल, हैंगर, आइएलएस सुविधा, कार्गो टर्मिनल और नाइट लैंडिंग की सुविधा भी विकसित की जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक ने बताया कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की जद में आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को शिफ्ट करने के लिए सर्वे और टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट से लगी भूमि पर गेस्टहाउस का प्रस्ताव भी विचाराधीन है। साथ ही एयरपोर्ट से सटी कुछ भूमि सेना को भी आवंटित की गई है। मुख्य सचिव ने एयरपोर्ट से संचालित हवाई सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। यहां कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, सीडीओ दिवेश शासनी, एसएसपी अजय गणपति, डीएफओ यूसी तिवारी, एडीएम पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्रा, पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।