सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MLA Outraged Over Delay in Installing Statue

Udham Singh Nagar News: प्रतिमा लगाने में हो रही देरी से भड़के विधायक

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 17 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
MLA Outraged Over Delay in Installing Statue
विज्ञापन
जसपुर। रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा लगाने में हो रही देरी से विधायक नाराज हैं। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम से मुलाकात कर एक वर्ष पूर्व दिए प्रार्थनापत्र पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस पर एसडीएम ने कहा कि कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद इस पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Trending Videos


बृहस्पतिवार को विधायक आदेश सिंह चौहान एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम राहुल शाह को बताया कि नगर में रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा लगाने के लिए उन्होंने नियमानुसार प्रशासन को प्रार्थनापत्र दिया था। एक वर्ष बाद भी प्रशासन ने उनकी इस मांग पर कार्रवाई नहीं की। मजबूरन उन्हें प्रतिमा लगाने के लिए बाध्य होना पड़ा। बता दें कि 15 अप्रैल को वर्तमान एवं पूर्व विधायक डाॅ. शैलेंद्र मोहन सिंघल इस मामले में आमने-सामने आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-

चार सदस्य कमेटी इस मामले में जांच कर रही है। स्थलीय निरीक्षण एवं अन्य कई पहलुओं को लेकर जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस कार्य में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है।

- राहुल शाह, एसडीएम जसपुर
इनसेट

महाराजा अग्रसेन का वह भी सम्मान करते हैं। उनकी प्रतिमा लगाने को लेकर मुझे कोई आपत्ति नहीं है। महाराजा अग्रसेन से जुड़े समाज के लोग यदि उन्हें जगह चिह्नित कर देते हैं तो वह अपनी विधायक निधि से सौंदर्यीकरण कर प्रतिमा लगवाएगें।
- आदेश सिंह चौहान, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed