सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Attempt to crush forest workers with a tractor, forest officer beaten and his uniform torn

Sitarganj News: वनकर्मियों को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, पीटकर वर्दी फाड़ी; एफआईआर दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 20 Feb 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार

सितारगंज में अवैध खनन रोकने गई वन विभाग टीम पर माफियाओं ने हमला कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

Attempt to crush forest workers with a tractor, forest officer beaten and his uniform torn
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) में खनन माफियाओं का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। रनसाली रेंज में गश्त कर रही वन विभाग की टीम पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। उन्हें ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलने का प्रयास किया। वन दरोगा की वर्दी फाड़ डाली। उनसे गाली-गलौज और मारपीट की। मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Trending Videos

वन दरोगा नंद किशोर पांडे ने बताया कि बुधवार को वह वन आरक्षी शक्ति सिंह, वन बीट अधिकारी भूपेंद्र कुमार, सूरज सिंह कार्की के साथ आरक्षित वन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान जब वह कैलाश नदी के किनारे पहुंचे तो वहां आरक्षित वन क्षेत्र में तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों में अवैध रूप से खनन सामग्री भरी जा रही थी। बताया कि जब उन्होंने खनन माफियाओं से खनन से संबंधित कागजात दिखाने को कहा तो वह कागजात नहीं दिखा सके। जब वह उप खनिज से भरे ट्रैक्टर-ट्राली को अपने साथ ले जाने लगे तो गांव साधुनगर निवासी राजकुमार व उसके पुत्र राजा सहित तीन अज्ञात लोगों ने वन विभाग की टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उन्हें ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलने का प्रयास किया। आरोप लगाया कि मारपीट में अभियुक्तों ने वन दरोगा की वर्दी फाड़ दी। साथ ही, उसे एससी, एसटी एक्ट के तहत झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। यदि कोई पट्टाधारक आरोपियों को राॅयल्टी देगा तो पट्टाधारक के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।-महेंद्र सिंह रैकुनी, रेंजर

वन दरोगा की तहरीर पर बाप-बेटे सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।-बीएस धौनी, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed