{"_id":"6997fe0712975528f7055dfc","slug":"businessman-shot-in-temple-under-suspicious-circumstances-referred-to-aiims-in-critical-condition-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में कारोबारी को कनपटी में लगी गोली, नाजुक हालत में एम्स रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में कारोबारी को कनपटी में लगी गोली, नाजुक हालत में एम्स रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:54 AM IST
विज्ञापन
सार
रुद्रपुर के सिविल लाइन स्थित दुकान में युवा कारोबारी ध्रुव चावला को संदिग्ध हालात में कनपटी पर गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे एम्स रेफर किया गया है। पुलिस को घटनास्थल ने एक अवैध पिस्टल बरामद हुई है।
घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रुद्रपुर के सिविल लाइन में स्थित दुकान में कारोबारी को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। कारोबारी दुकान के अंदर खून से लथपथ मिला। गंभीर हालत में उसे एम्स रेफर किया गया है। पुलिस को घटनास्थल ने एक अवैध पिस्टल बरामद हुई है।
Trending Videos
आदर्श कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय ध्रुव चावला पुत्र स्व. अनिल चावला सिविल लाइन में शू विला नाम से जूतों की दुकान हरजिंदर के साथ पार्टनरशिप में चलाता है। बताया जा रहा है कि करीब रात 9:30 बजे ध्रुव ने फोन पर मां से बात की और जल्द घर आने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद करीब 10:30 बजे तक वह घर नहीं पहुंचा तो मां ने हरजिंदर को दुकान पर भेजा। वहां ध्रुव बेसुध था और उसकी कनपटी पर गोली लगी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पिस्टल को कब्जे में ले लिया गया है। गोली लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद मिले हैं।