सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bike rider killed, one injured after collision with mining tractor trolley

Bajpur: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल; परिजनों ने किया हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 04 Jun 2026 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार

बाजपुर के केलाखेड़ा क्षेत्र में खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से आर्मी भर्ती परीक्षा देने जा रहे एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। 

Bike rider killed, one injured after collision with mining tractor trolley
अस्पताल परिसर में हंगामा करते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बाजपुर के केलाखेड़ा थाना अंतर्गत गांव मोहाली जंगल में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
Trending Videos

गांव  महोली जंगल निवासी शिवम कुमार (21) पुत्र अशोक कुमार मोटरसाइकिल से आर्मी भर्ती की परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी ।हादसे में शिवम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी जयदीप (20) पुत्र ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही परिजन सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। मृतक के परिजनों ने  खनन कार्य कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस का घेराव किया। मृतक के परिजनों ने ने पुलिस पर खनन कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed