सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Deadline for UG Admission Applications Extended to June 19

Udham Singh Nagar News: यूजी प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 जून तक बढ़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 04 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Deadline for UG Admission Applications Extended to June 19
विज्ञापन
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह कॉलेज में स्नातक (यूजी) में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। कॉलेज प्रशासन ने अंतिम तिथि 31 मई से बढ़ाकर 19 जून कर दी है।
Trending Videos

कई छात्र निर्धारित समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसे छात्रों को अब अतिरिक्त समय उपलब्ध कराया गया है ताकि वह प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकें। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वह आवेदन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज, प्रमाण पत्र और व्यक्तिगत जानकारी सावधानीपूर्वक अपलोड करें ताकि सत्यापन प्रक्रिया में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य अवधेश नारायण सिंह ने छात्रों से अंतिम तिथि का इंतजार न करने और समय रहते आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अंतिम दिनों में पोर्टल पर अधिक दबाव या तकनीकी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं जिससे आवेदन में बाधा आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed